डिस्कस थ्रोअर नवजीत पर तीन साल का प्रतिबंध

डोप टेस्ट में फेल होने पर स्वीकारी गलती खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की टॉप डिस्कस थ्रोअर नवजीत ढिल्लन पर डोप टेस्ट में फेल होने के बाद तीन साल का बैन लगा दिया गया है। 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने के बाद ढिल्लों को पीएम मोदी ने शाबाशी दी थी लेकिन हाल ही में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में आठवें स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो की टॉप इंडियन प्लेयर, कजाकिस्तान में एथलेटिक्स इंट्रीग्रिटी यूनिट द्वारा आयोजित डोप टेस्ट में फ.......

क्रिकेट मैदानों पर राजनीतिज्ञों की छाप

देश के 22 मैदान नेताओं के नाम क्रिकेटर के नाम पर नहीं कोई स्टेडियम खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हमारे देश के खेल संगठनों ही नहीं खेल मैदानों में भी राजनीतिज्ञों का राज है। देश में जहां किसी क्रिकेटर के नाम कोई बड़ी मैदान नहीं है वहीं 22 मैदान राजनीतिज्ञों के नाम हैं। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजीव गांधी के नाम पर दिए जाने वाले खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर कर दिया था। इसके बाद से.......

सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में हारी

कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भारत को 13वां पदक टोक्यो। विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भारत के सात्विकसाईराज रेड्डी और चिराग शेट्टी ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। यह पहला मौका है, जब इस प्रतियोगिता के पुरुष युगल में भारत को कोई पदक मिला है। जापान की राजधानी टोक्यो में भारतीय जोड़ी को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही भारत का कांस्य पदक पक्का हो गया और रजत या स्वर्ण पदक की उम्मीद खत.......

युकी भांबरी यूएस ओपन क्वालीफायर्स के दूसरे दौर में बाहर

बेल्जियम के बर्ग्स ने हराया न्यूयॉर्क। भारत के टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी यूएस ओपन के क्वालीफायर्स के दूसरे दौर में हार गए। भांबरी बेल्जियम के जिजोउ बर्ग्स से 3-6, 2-6 से हार गए। 552वीं रैंक के भांबरी ने अपने से उच्च रैंक के बर्ग्स (155वीं रैंक) के साथ पहला सेट 3-3 से बराबरी पर कर दिया था, लेकिन वह इसके बाद कोई गेम नहीं जीत सके।  दूसरे सेट में बर्ग्स ने भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ और बेहतर खेला। उन्होंने 6-2 से जीत दर्ज की। 30 वर्षीय.......

फीफा ने भारतीय फुटबॉल महासंघ से हटाया प्रतिबंध

अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप भारत में ही होगा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। विश्व फुटबॉल संचालन संस्था फीफा द्वारा अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) पर लगाया गया प्रतिबंध हटा दिया गया है। फीफा ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। फीफा ने अपने बयान में कहा, ''परिषद ने 25 अगस्त को एआईएफएफ के निलम्बन को तत्काल प्रभाव से हटाने का फैसला किया। अब फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 11 से 30 अक्टूबर तक भारत में योजना के अनुसार आयोजित किया जा सकता है।'&#.......

सात्विक-चिराग की जोड़ी जीती, साइना नेहवाल बाहर

'जाइंट किलर' प्रणय से हारे लक्ष्य सेन टोक्यो। विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भारत के एचएस प्रणय ने गुरुवार को बड़ा उलटफेर किया। उन्होंने पुरुष एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में हमवतन लक्ष्य सेन को पराजित किया। दिग्गजों को हराने के चलते जाइंट किलर के नाम से मशहूर हो चुके प्रणय ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले लक्ष्य को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया वहीं, महिला एकल में दिग्गज साइना नेहवाल को हार मिली।.......

पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया लड़ेंगे अध्यक्ष का चुनाव

भरा नामांकन, भाजपा नेता कल्याण चौबे से होगा मुकाबला खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को फिर से नामांकन भरा है। दो सितम्बर को होने वाले चुनाव में भूटिया को भाजपा नेता और मोहन बागान-ईस्ट बंगाल के पूर्व गोलकीपर कल्याणा चौबे से कड़ी चुनौती मिलेगी। भूटिया के नाम का प्रस्ताव आंध्र फुटबॉल संघ ने किया वहीं, राजस्थान फुटबॉल संघ ने उसका अनु.......

वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिननुंगा बढ़ाएंगे वजन

ओलम्पिक क्वालीफिकेशन लिए अचिंता शेउली को देंगे चुनौती खेलपथ संवाद नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जेरेमी लालरिननुंगा और अचिंता शेउली पेरिस ओलंपिक के लिए दांव पर लगे 73 किग्रा भारवर्ग के एकमात्र स्थान के लिए एक-दूसरे के सामने कड़ी चुनौती पेश करेंगे। दरअसल मिजोरम के भारोत्तोलक जेरेमी का 67 किलो भारवर्ग 2024 ओलम्पिक खेलों की सूची में शामिल नहीं है। अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) ने पेरिस ओलंपिक से.......

दो सितम्बर को होंगे अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के चुनाव

गुरुवार से नामांकन होगा शुरू खेलपथ संवाद नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की कार्यकारी समिति के चुनाव दो सितम्बर को होंगे और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू होगी। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को प्रशासकों की समिति को बर्खास्त करते हुए एआईएफएफ चुनाव एक सप्ताह के लिये टाल दिये थे। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने नयी सूचना जारी की, जिसमें नये सिरे से तारीख दी गई है।  विभिन्न पदों के लिये नामांकन गु.......

साइना नेहवाल विश्व चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर में

त्रीसा-गायत्री की जोड़ी भी जीती टोक्यो। लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने मंगलवार को यहां हांगकांग की च्यूंग नगान यी पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना ने पहले दौर के इस मैच में नगान यी को 38 मिनट में 21-19, 21-9 से पराजित किया। विश्व चैंपियनशिप में रजत और कांस्य पदक जीत चुकी यह 32 वर्षीय खिलाड़ी प्री क्वार्टर फ.......